हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। इस समय देश सहित सभी राज्यों में कोरोना ने अपने पैर पसार रखें है, कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नही ले रही है। ऐसे में बहुत से लोगो को हॉस्पिटलों में जगह ना होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसी को ऑक्सीजन की कमी, तो किसी को दवाईयो की कमी उत्पन्न हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड मित्र पुलिस का जवान विनीत लांबा जो हरिद्वार जनपद के एडिशनल एस०पी जी०आर०पी के गनर पद पर तैनात है। जी हां हम बात कर रहे है एक ऐसी शख्सियत कि जो कर्मठ, ईमानदार, लगनसील जुझारू एवं सरल व्यक्तित्व के धनी माने जाते है।
 |
|
विनीत लांबा एक ऐसा शख्सियत है जो दिन-रात लोगो कि मदद कर रहा है। चाहे किसी भी प्रकार की मदद हो वो पीछे नही हट रहे है। उन्हे बस सूचना मिलनी चाहिए ओर वो खुद उस व्यक्ति तक तुरंत मदद पहुंचाने के प्रयास में लग जाते है, और पूर्ण रूप से उनकी मदद करते है ऐसे में हरिद्वार जनपद में जवान विनीत लांबा की काफी प्रशंसा हो रही है, लोगो का कहना है जिस तरह से विनीत लांबा को लोगो कि मदद करते हुए देखा जा रहा है। वो अपने फर्ज के प्रति बहुत ही निष्ठावान है ओर जिस तरह से गरीब लोगो कि मदद कर रहे है ऐसा लगता है मानो भगवान ने उन्हें स्वयं भेजा है। आपको बताते चलें कि हरिद्वार जनपद के एडिशनल एस०पी जी०आर०पी के गनर पद पर तैनात विनीत लाम्बा के बड़े भाई की हाल ही में कोरोना के चलते मृत्यु हो गयी थी, उसके बावजूद भी विनीत लाम्बा अपना हौसला बुलंद रखते हुए लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे है। ऐसे पुलिस जवान को दिल से सेल्यूट है, जो दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ कर लोगों की दिन-रात मदद कर रहे है। ऐसे में सबका दायित्व बनता है कि जितनी भी लोगों की मदद की जाए उतनी आज के समय में कम है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours