हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल के सेक्टर 6 में स्थिति में बी.एस.एन.एल कार्यालय में 20 बेड का कोविड 19 का चिकित्सालय शुरू किया गया। जिसमे सभी बीस बेड़ो पर ओक्सिजन उप्लब्ध कराई गई है इस स्कायर्ड हॉस्पिटल का उद्धघाटन ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश राठौर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के झा और बी.एस.एन.एल के प्रबंधक ए.के गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अभियंता विजय सक्रवाल द्वारा किया गया, इस कोविड 19 चिकित्सालय की देख रेख सयुंज संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सेकेट्री अमित रघुराज प्रताप पुंडीर व कोषाध्यक्ष आकाश दत्त भारद्वाज, टीनू त्यागी, अभिषेक राणा, ब्रिज पाल सिंह की देख रेख में चलेगा। इस दौरान विधायक सुरेश राठौर ने ने बताया कि विगत दो दिनों के भीतर एक चिकित्सालय बेडपुर तिराहे पर व एक चिकित्सालय हद्दीपुर और एक चिकित्सालय बुग्गावाला में प्रारंभ कर दिया जायेगा, और सभी चिकित्सालयों में ओक्सिजन बेड व एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी, और पूरे छेत्र में लोगो के लिये चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिये पूरी तरह से मुस्तेद है, इस दौरान शिव शक्ति सेवा समिति के निदेशक संदीप सिंगला ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरे देश को एक जुट होकर इस कोविड 19 को हराना है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार की गाइड लाइनों को सही से पालन करना है तभी इस समस्या से हम पार पा पाएंगे, उन्होंने बताया कि शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा कई सालों से मरीजो के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सुविधा के साथ साथ कोविड पेशंट और उनके परिवार के लिये समिति संरक्षक महिंद्र आहूजा द्वारा निशुल्क भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है इस दौरान देवेंद्र शर्मा रंजीत टीबरिवाल, सुयश वालिया आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours