हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर पुलिस कि मुस्तैदी ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी मात्रा में दो कार सहित 21 पेटी शराब की दबोची है। जिसमे शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब भरकर ले जा रहे थे, आपको बताते चलें कि मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल के पास कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दो कार सहित भारी मात्रा में शराब पकड़ी। अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्त नफर अज्ञात बिना नंबर प्लेट के वाहन बेलेनो से अभियुक्त राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ एवं उसकी पत्नी आसमा निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा कि जा रही है, दोनों वाहनों से बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है एवं अभियुक्तों को तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी, का० प्रीतम तोमर, का० अमित राणा, का० सुमन डोभाल व का० रणबीर सिंह शामिल थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours