हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आज पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक मीरापुर विधानसभा उत्तर प्रदेश अवतार भड़ाना लक्सर पहुंचे जहां किसानों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने किसान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों की नहीं मानी तो किसान सरकार का तख्तापलट देंगे। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा की सरकार अगर अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही तो इसके परिणाम बहुत ही गंभीर साबित होंगे। वही उन्होंने उत्तराखंड की जनता से किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई राजनीति करने यहां नहीं आए बल्कि यह बताने आए हैं कि अगर अब भी जनता नहीं जागी तो हम सभी को अडानी और अंबानी की गुलामी करनी पड़ेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours