हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में जहां महाकुंभ मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिन-रात प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। तो वही अवैध खनन माफिया भी बेखौफ होकर अपने काले कारोबार को अंजाम देने में लगे हैं। मामला सिडकुल थाना पथरी पुल नदी और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पढ़ने वाली हजारा ग्रंट की नदियों का है। इन नदियों से खनन माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। अगर बात पथरी नदी की कि जाए। तो शाम ढलते ही पथरी नदी में 4 - 5 ट्रैक्टर ट्राली उतरकर पूरी रात अवैध खनन का कारोबार कर रहे हैं। जो प्रक्रिया लगातार जारी रहती है। जिनको कहीं ना कहीं पुलिस हल्का प्रशासन और वन विभाग कर्मियों का पूर्ण श्रेय प्राप्त है। वहीं अगर सिडकुल थाना क्षेत्र के हजारा ग्रंंट की नदियों की बात की जाए, तो यहां दिनदहाड़े ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध तरीके से आरबीएम उठाकर बहादराबाद क्षेत्र में पहुंचाने का काम खनन माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। आरबीएम से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां धनोरी चौकी, पथरी पुल चेक पोस्ट, बहादराबाद मेन चौकी और बहादराबाद से सिडकुल की ओर जाने वाले मेन रोड से गुजरती है। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। और हर तिराहे पर पुलिस मोटरसाइकिल के चालान काटने में मस्त देखी जा जाती है। जो मुसाफिर यहां से बिना हेलमेट या बिना कागजों के गुजरता है उस पर तुरंत चालानी कार्रवाई या वाहन को सील किया जाता है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इन चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों केे सामने से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां आसानी से गुजर जाती है। लेकिन इनको रोक कर इन पर कार्रवाई करना भी दुश्वार नहीं समझा जाता है। आखिर ऐसा क्यों। आपको बता देे कि क्षेत्र के सक्रिय खनन माफिया द्वारा आरबीएम से भरी अवैध खनन ट्रैक्टर ट्रालियों को पन्नी के पाल से ढक्कर लाया जा रहा है। हालांकि अवैध खनन पर पाल ढकना केवल आम जनता की आंखों में धूल झोंकना है। क्योंकि सिडकुल थाना, बहादराबाद थाना और रानीपुर कोतवाली में पड़ने वाली चौकी पुलिस पर इनकी पहले ही एंट्री हो जाती है। जिस कारण अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेखौफ होकर दिन रात पुलिस के जवानों के सामने से गुजर रही हैं। जो बहादराबाद क्षेत्र में चर्चाओं का विषय भी बनी हुई है। अगर कार्रवाई की बात की जाए तो जिन ट्रैक्टर ट्रालियों की महीने में एंट्री नहीं होती, उन ट्रैक्टर ट्रालियों पर कार्रवाई कर आला अधिकारियों के सामने वाह वाही लूटी जाती है। वहीं ताजा मामला पथरी पुल चेक पोस्ट का चौकाने वाल सामने आया है। जहां रात के समय तैनात पुलिसकर्मियों ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़़ कर नकाबपोशों की सिफारिशों द्वारा छोड़ी गई है। जहां प्रशासन में बैठे आला अधिकारी अवैध खनन को पूर्ण रूप से बंद कराने का डंका बजा कर अपने कर्मचारियों को आदेशित कर रहे हैं। तो वही कर्मचारी ही आला अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। और पुलिस की छवि को धूल मील कर रहे हैं। जिन पर आला अधिकारियों को संज्ञान लेने की जरूरत है। उधर महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बॉर्डर पर अपने डाक्यूमेंट्स और कोरोना की जांच कराने के बाद ही जिले में प्रवेश कर रहे हैं तो वही प्रशासन के सामने पाल पनियों से ढकी ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ती देखी जा सकती हैं। जो सुरक्षा के लिए भी गंभीर है। अगर सुरक्षा की ही बात की जाए तो पाल पनियों से ढकी ट्रैक्टर ट्रालीओं में खतरनाक विस्फोटक पदार्थ भी हो सकते हैं। लेकिन फिर भी इन टैक्टर ट्रालियों को रोका नहीं जा रहा है। जिस पर तत्काल आला अधिकारियों को गंभीरता के साथ विचार कर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। प्रशासन में बैठे आला अधिकारियों को बहादराबाद थाना, सिडकुल थाना, रानीपुर कोतवाली और कलियर थाना में पढ़ने वाली चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की फोन कॉल डिटेल भी चेक करनी चाहिए। क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार इन चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के तार अधिकतर खनन माफियाओं सें जुड़े है। जिस पर संज्ञान लेना आला अधिकारियों के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि कुछ पुलिसकर्मी पूरे विभाग की छवि को धूम मिल करनेे में लगे हैैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours