हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु० पी रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, सूचना पर साईबर सैल ने तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिसमें साइबर सैल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जिसके क्रम आवेदक अमित कुमार जायसवाल निवासी स्कूल नम्बर- 04 लोअर कालाबड़ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने दिनांक- 29.11.2020 को साईबर सैल कोटद्वार को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया था कि उन्हे किसी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जियो टावर लगवाने के लिए 20X25 वर्ग फिट की जमीन पर 15 साल तक लीज पर देने हेतु कहा गया है तथा उसके द्वारा आवेदक से ट्राई रजिस्ट्रेशन के लिए 1,75,840 रुपए की धनराशि अपने खातों मे जमा कराकर ठगी की गयी थी। उक्त सम्बन्ध में साईबर सैल पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। जिसके अवलोकन से पाया गया कि आवेदक द्वारा अभियुक्त के कहने पर 125000 रुपए की धनराशि खाता संख्या-046991800009730 में, 15,360 रुपए की धनराशि खाता संख्या-110005001540 में, 35,400/- की धनराशि खाता संख्या-050801574354 में तथा 50 रुपए की धनराशि एसबीआई के खाता संख्या-39441047926 में जमा की गयी थी। साईबर सैल ने उपरोक्त चारों खातो को डेबिट फ्रीज कराया गया था। जिनमें लगभग 4,26,298 रुपए की धनराशि शेष थी। सम्बन्धित खातों एंव मोबाईल नम्बरो की डिटेल प्राप्त कर रिपोर्ट थाना कोटद्वार में प्रेषित की गयी। जिसके आधार पर थाना कोटद्वार में दिनांक-10.12.2020 को मु0अ0स0-314/2020 धारा 420 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 विकसित पंवार के सुपुर्द की गयी। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा अभियुक्तो से वार्ता की गयी। जिस पर अभियुक्त द्वारा वादी के खाते में 1,76,000 रुपए की धनराशी जमा करा दी गयी है। पीडित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साइबर सैल ने समाज से निवेदन किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीगी थाना, साईबर सैल पौड़ी मो०न० - 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें। साईबर पुलिस टीम मेें उ०नि० रफत अली (प्रभारी साईबर सैल), उ०नि० विकसित पंवार (विवेचक), कान्स.3 ना०पु० कैलाश शाह (साईबर सैल), कान्स. 284 स०पु० अरविन्द राय (साईबर सैल) मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours