हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। समुदायिक केंद्र सेक्टर- 4 में ऐबू यूनियन की आम सभा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित की गई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राम स्वरूप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त हुऐ अध्यक्ष पद पर नए अध्यक्ष के रूप में कुमोद कुमार श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना गया। कुमोद कुमार श्रीवास्तव का नाम पूर्व अध्यक्ष राम स्वरूप सिंह ने प्रस्तुत किया। जिसको आम सभा में मौजूद सभी साथियों ने तालियों के साथ एकमत से अपनी सहमति प्रदान की, साथ में पांच सदस्यों की एक कार्यकारिणी बनाकर जल्द घोषित करने पर भी सहमति बनी, इसके साथ ही ऐबू यूनियन के रामस्वरूप सिंह एवं सरदार सुरेंद्र सिंह संरक्षक रहेगें।सभा में भेल के ऑर्डर ओर भेल के सामने चुनोतियो, सरकार की 4 नई श्रम सहिता, निजीकरण ओर भेल में मान्यता प्राप्त यूनियन्स की कर्मचारियों के प्रति निष्क्रियता एवं न्यू ईयर गिफ्ट, मिठाई वितरण में देरी तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के नाश्ते ओर भोजन की दरों में 833.33% वर्द्धि की सहमति देने पर भी चर्चा हुई। सभा में सिद्धार्थ पटवाल, अतुल मिश्रा, रफीक अहमद, हरिद्वारी प्रसाद, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, हरि नारायण त्रिपाठी, रत्नेश प्रसाद, सुनील गुप्ता, राजकुमार चौहान, हरभजन सिंह, सुदाम साहू, लक्ष्मीकांत, रमेश कुमार, भरत सिंह, रणजीत सिंह, निलेश कुमार, पी.एस. यादव, रजनीश कुमार, मनीष कुमार सिंह, नीरज कुमार, योगेश सैनी, ललित सैनी,  नीरज टोंग, सतवीर, सत्येंद्र मंडवाल, प्रदीप सैनी आदि साथी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours