हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। सभी महिलाएं घर की जिम्मेदारी निभाना अच्छे से जानती है, और निभाती भी है, तो वहीं हरिद्वार में महाकुंभ शाही स्नान पर भीमगोड़ा बैरियर पर महिलाए एस०पी०ओ० ड्यूटी करते हुए नजर आईं, कोरोनावायरस जैसी फैलने वाली बीमारी का डर होते हुए भी घर परिवार की व एस०पी०ओ० की ज़िम्मेदारी अच्छे से निभाई तथा नवरात्रो का सही मायने भी बताये कि नारी शक्ति हर परिस्थिति को बखूबी संभाल सकती है, इनर व्हील क्लब अध्यक्षा विनीता गोयल ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को पीछे नहीं हटना चाहिए और सभी महिलाओं को सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, हमारी संस्था ने एस०पी०ओ०ड्यूटी के साथ साथ श्रद्धालुओ को मास्क सेनिटाइजर, स्नैक्स, बिस्किट तथा पानी की बोतले आदि भी वितरित किये इस तरह के कार्य हमारी संस्था के द्वारा किए जाते है, और आगे भी किए जाएंगे। इस कार्य में विभा गर्ग, प्रीति गुप्ता और गीता गोनियाल आदि उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours