हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सरकार की गाईडलाईन जारी होने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने निर्देश जारी किए और आज नाइट कर्फ्यू के साथ कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया। कोविड कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई। लक्सर मे कोविड कर्फ्यू का असर मिलाजुला रहा हालांकि लक्सर पुलिस कोविड कर्फ्यू का पालन कराती नजर आई लक्सर की जो सड़के वहानो से खचाखच भरी रहती है। आज वह लगभग खाली रही व्यस्त बाजारों में भी कुछ गिनेचुने ग्राहक ही देखने को मिले स्वास्थ्य सेवाएं मेडिकल स्टोर फल व सब्जी की दुकान दूध की डेयरी व कुछ जरूरी सेवाओ को छोड़कर सभी दुकाने पूरी तरह बंद कराई गई। किसी भी जगह 2 से ज्यादा व्यक्तिओ को एक साथ इक्कठा खड़े होने की इजाजत नही है। लक्सर पुलिस बार बार सड़को पर गशत लगा रही है और कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिये पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आम आदमी भी इस बन्दी से खुश नजर आ रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours