हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि आज से महाकुम्भ मेला पूरी तरह नोटिफाई हो गया है। जिसके चलते मां गंगा का पूजन किया गया। मां गंगा के आशीर्वाद से महाकुम्भ मेला सकुशल और निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कामना की गई। किसी तरह की दुर्घटना न हो, सभी लोग यहां पर आएं, आनंद से स्नान करें, अच्छे अनुभव लेकर जाएं और सब कुछ सकुशल हो।
मेलाधिकारी रावत ने कहा कि महाकुम्भ मेला एक चुनौतीपूर्ण आयोजन रहा है, लेकिन एक टीम वर्क भी है, जिसमें सबको मिलकर काम करना है। जिसमें हमें श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों के साथ ही मीडिया से भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एसओपी का पालन करना चाहिए। ताकि हम सुरक्षित व भव्य कुम्भ को निर्विघ्न सम्पन्न करा सकें।
इस अवसर पर गंगा महासभा की ओर से आचार्य अमित शास्त्री ने गंगा सभा कार्यालय में मेलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक, एसएसपी कुम्भ को गंगाजलि व प्रसाद भेंट किया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ जन्मेजय खण्डूड़ी, अवधेश कौशिक, अनुराग शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours