हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के लक्सर में आज कीटनाशक विक्रेता समिति के कार्यकर्ताओं ने बालावाली तिराहे पर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया साथ ही मिल प्रबंधन का पुतला भी दहन किया। इस दौरान कीटनाशक विक्रेता समिति के अध्यक्ष जोध सिंह ने लक्सर शुगर मिल पर आरोप लगाते हुए कहा आर बी एन एस शुगर मिल द्वारा क्षेत्र के किसानों को बिना लाइसेंस और रेट से अधिक कीमत पर फर्टिलाइजर व दवाओं का विक्रय कर रहा है जो कि गैर कानूनी है। उन्होंने कहा शुगर मिल द्वारा हर न्याय पंचायत में अपना कीटनाशक विक्रय सेंटर खोला हुआ है जहां पर ना तो कोई लाइसेंस है और ना ही इन दवाओं का कोई बिल दिया जाता है। जबकि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद कीटनाशक इत्यादि उपलब्ध कराने के लिए गन्ना समिति को अधिकृत किया हुआ है। उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी से मांग करते हुए कहा के जल्द से जल्द शुगर मिल द्वारा इस गैरकानूनी काम को बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा के यदि 11 अप्रैल तक शुगर मिल अपने सभी कीटनाशक एवं खाद के विक्रय केंद्र बंद नहीं करता तो कीटनाशक विक्रेता समिति 12 अप्रैल को बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से लक्सर शुगर मिल प्रबंधन की होगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours