हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। पिछले एक महीने से टूटी पानी की लाइन को जहां एक ओर महीने भर से विभाग अनदेखा कर रहा था वही जैसे ही मामले को फेसबुक पर डाला तो तुरंत लाइन ठीक करवाई गई। भूपतवाला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा ने बताया कि भूपतवाला के बागरो नदी पर बने डॉ ओमप्रकाश सेतु के दोनों ओर पेयजल की लाइन लगभग पिछले लगभग एक महीने से टूटी हुई थी, जिसपर विभाग अपनी कुम्भकर्ण की नींद सोया था, मामले को फेसबुक पर डाला तो अगले ही दिन विभाग की नींद टूटी ओर देर शाम तक लाइन ठीक करवाई गई। शर्मा ने बताया कि मामले में फेसबुक पोस्ट से कार्य में तेज़ी आयी है। बताया कि सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर मुद्दे को उठाने से विभाग की लापरवाही सामने आती है जिसे छुपाने के लिए विभाग आनन फानन में काम करवाता है। बता5की फिलहाल लाइन को जुड़वा दिया गया है जिसके लिए कल विभागीय अधिकारियों से मिलकर उनको धन्यवाद दिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours