हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। साउथ सिविल लाइन में पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा ने नाला निर्माण कार्यों का फीता काटकर कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड के विकास कार्यों के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं। वार्ड में पक्की सड़क, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटें एवं अन्य कार्यों को लेकर वह कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर सुधीर यादव, बालकरण मित्तल, जगपाल सिंह प्रधानाचार्य, अरशद चेयरमैन, इंजीनियर बोधन सिंह, सोमपाल सिंह, धर्मेंद्र, सतीश सैनीसोमपाल सिंह, राजकुमार खटाना, मुकेश सैनी, सत्येंद्र, अंकित, वीरेंद्र तोमर, शोभित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours