हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। भारत के शहीद शिरोमणि सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर लक्सर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों का बलिदान दिवस पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के महामंत्री जोध सिंह ने कहा कि आज हमे शहीद सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के कदम चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों के जुल्मो सितम सहकर भी भारत माता के वीर सपूत आजादी की राह पर चलते हुए भारत माता की रक्षा के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए लेकिन अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया ऐसे भारत माता के वीर सपूतों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को भारत के उन वीर शहीदों के पथ पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहां की शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखेंगे और शहीदों के मान सम्मान में कभी भी कोई कमी नहीं आने देंगे हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours