हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक परिसर में स्थापित हिन्दू ह्रदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर क्षत्रिय (चौहान) महासभा रजि० बहादराबाद के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ (हवन) किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दूर दराज से क्षत्रिय समाज से जुड़े युवा और बुजुर्गों ने भाग लिया। महासभा के अध्यक्ष मास्टर राजेन्द्र सिंह ने कहा की यह हमारे लिए गौरव का विषय है की हमे यह अवसर मिला है कि हम लोग आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की प्रतिमा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपने इतिहास को भूलने नहीं देना है साथ ही मौजूद लोगों से भी निवेदन किया कि पृथ्वीराज चौहान ओर महाराणा प्रताप के इतिहास के साथ साथ अपनी भी बुजुर्ग पीढ़ी के इतिहास की जानकारी रखे।इस दौरान मौजूद क्षत्रिय समाज के लोगो ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में बाबू दयानंद, मास्टर राजकुमार,मास्टर राजेन्द्र, प्रभु मुंशी,जिला अध्यक्ष बीजेपी डॉक्टर जयपाल सिंह, राजबीर सिंह (श्रमिक नेता), जयंत चौहान जिला पंचायत सदस्य, नीरज प्रधान, वीर प्रताप, सचिन चौहान महामंत्री भेल क्षत्रिय महासभा, हिमांशु चौहान समाजसेवी, पंकज चौहान सभाषद, हरिओम चौहान सभाषद, पवन कुमार, रेशु चौहान, हितेश चौहान,अभिषेक, अवनीत, अखिल चौहान, विकास चौहान, मोहित चौहान सयोजक ABVP, मयूर, सुशांत, रजत, सुनील समाजसेवी, भारत भूषण, राकेश चौहान महामंत्री क्षत्रिय चेतना मंच, रवि, विपुल, अजय (कल्लन आढ़ती), गोरधन कुलदीप रावत आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय बंधू उपस्थित हुए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours