हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरे भारतवर्ष के हर एक गांव को साफ सुथरा और स्वस्थ बनाना है। वही लक्सर विकासखंड के लादपुर कला गांव में ग्रामीण गंदगी के चलते नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है, दरअसल पूरा मामला गांव के पानी की निकासी को लेकर है। बता दे कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गांव की पानी की निकासी को बंद कर दिया गया, जिसके चलते लगभग दो माह से गांव की मेन सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है और इस गंदे पानी ने तालाब जैसा रूप धारण कर लिया है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सड़क गंदे पानी से तालाब में तब्दील हो चुकी है। और गांव के हालात बत्त से बत्तर बने हुए हैं। जलभराव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया पानी की निकासी का समाधान कराया जा रहा है जहां से पानी की निकासी होती थी। वह गांव वालों के द्वारा बंद कर दी गई है उन्होंने बताया गांव के दोनों ओर तालाब स्थित है इन दोनों तालाबों की खोदने की कार्रवाई की जाएगी और उसी में पानी की निकासी कराई जाएगी। बरहाल अब देखना यह होगा कि कब तक ग्रामीणों को इस गंदे पानी से निजात मिल पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours