हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने नगर के देहरादून-दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की की सुरक्षा तथा उनके रखरखाव के लिए जहां निगम कर्मचारियों को इस कार्य में लगा रखा है, वहीं मौके पर जाकर इन पेड़-पौधों में पानी एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी उनके द्वारा किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने तथा प्रदूषण से बचने के लिए जहां वृक्षारोपण अति आवश्यक है, वहीं इनकी देखभाल तथा इनका रखरखाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए जहां नगर निगम पूरी तरह से गंभीर है, वही स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों को भी इनकी सुरक्षा के लिए गंभीर होने की आवश्यकता है। पौधारोपण करने के बाद उनके ठीक से देखभाल हो तथा उनका रखरखाव पानी का छिड़काव समय पर होता रहे तो यह पौधे, पौधे नहीं बल्कि वृक्ष बनकर राजमार्ग एवं नगर की सौंदर्यता को बढ़ाएंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours