हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। हरिद्वार के मुखिया गली क्षेत्र में घूम रहे घायल गोवंश का इलाज सामाजिक संस्था मा गंगा समाज सेवा समिति के द्वारा किया गया। संस्था के पदाधिकारियों को मिली सूचना पर मौके पर पहुचे सदस्यों ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क साध उनसे वाहन की मांग की जिसपर मौके पर पहुची गाड़ी पर गौवंश को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज कर कृष्णायन देशी गौशाला गेंडीखाता में पहुचाया गया। साथ ही एक अन्य गौवंश को विष्णुघाट से पंतद्वीप गौशाला में इलाज हेतु लाया गया।  संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरी ने सफलतापूर्वक हुए दोनो रेस्क्यू के लिए नगर आयुक्त व महंत पवनजी को धन्यवाद ज्ञापित किया। रेस्क्यू में दीपक प्रजापति, प्रदीप शर्मा , अंकुश कुमार , अक्षत शर्मा ने योगदान दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours