हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। आज कोतवाली श्रीनगर एवं नगर पालिका व तहसील प्रशासन श्रीनगर द्वारा संयुक्त रुप से श्रीनगर क्षेत्र में हो रहे नालियों व सड़क के ऊपर अतिक्रमण करने वाले फड़ एवं ठेली वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर  पालिका श्रीनगर  द्वारा नालियों एवं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 10  फड़ एवं टेलिओ को अपने कब्जे में लिया गया। उपरोक्त के विरुद्ध नगर पालिका  श्रीनगर  द्वारा कार्रवाई  की जाएगी साथ ही शहर के व्यापारी वर्ग से भी अपील की गई, कोई भी दुकानदार  नालियों एवं सड़क पर अपनी दुकान का सामान ना लगाएं, जिससे कि शहर में आवागमन सुचारू रूप से चल सके। टीम में निम्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। व०उप०नि० रणवीर सिंह रमोला, का० 157 अनुज कुमार, का० 410 सुमित जुयाल, का० 177 मनोज व का०87 संजय कुमार आदि रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours