हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव बहादरपुर जट में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा कई सड़कों का उद्घाटन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से लक्सर रोड कटारपुर चौराहा से बहादरपुर जट, लक्सर रोड फेरूपुर राम खेड़ा से बहादरपुर जट और बहादुरपुर जट्ट से एकड़ कला से बनने वाली सड़कें हैं। मुख्य मार्ग बहादरपुर जट से संदीप चौधरी के ट्यूबवेल तक खडंजे का निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से विकास यादव के घर तक सीसी निर्माण कार्य भी सम्मलित है। कार्यक्रम में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि ग्रामीण विधानसभा में कोरोना की वजह से जो सड़कों का कार्य रुका हुआ था उसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है और हम अपने विधानसभा में विकास कार्य में लगे हुए हैं। जल्दी ही विकास के अनेक कार्य भी धरातल पर आने वाले हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा के अंदर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विधायक निधि द्वारा प्रस्तावित अनेक सड़कों, नालियों और खड़जो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विधायक द्वारा अनेक सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है, जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विकास कुमार, सुभाष चौधरी, चौधरी सत्य कुमार, सोहन, वीरपाल, नवीन सैनी, नकली राम सैनी, रीमा गुप्ता, धूम सिंह, चौधरी चंद्र किरण सिंह, विकास यादव, अमित पाल, राम कुमार पाल, परवीन सैनी, संदीप कश्यप, वीर सिंह चौधरी आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours