हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन प्रधान ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि तीन-चार लोगों ने मिलकर पूरणपुर साल्हापुर में स्थित श्री संत रविदास मंदिर की भूमि का रास्ता जे०सी०बी० द्वारा खुर्द बुर्द कर दिया है। और श्री संत रविदास मंदिर के निर्माण का पत्थर भी तोड़ कर फेंक दिया गया है। उन्होंने पत्र में बताया कि उक्त भूमि के संबंध में वीरेंद्र पुत्र नत्थन पर पुलिस द्वारा 107/16 भी दर्ज की गई थी। जिस कारण वह उक्त भूमि पर नहीं आ सकता था। परंतु उन्होंने जबरदस्ती यह सब कार्य कराया है। जिससे श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी रोष व्यक्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगा कर सभी तत्वों को दृष्टि में रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि मान्यता है कि पूरणपुर साल्हापुर में स्थित राम जोड़ा पर श्री गुरु रविदास जी ने गुरुनानक के साथ कथा प्रसंग की थी। जिससे प्रभावित होकर जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ को हरिद्वार के पूरनपुर साल्हापुर में 7 बीघा जमीन सेवा भाव के साथ दान की है। जिससे उक्त भूमि पर श्री गुरु रविदास जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। जिसको लेकर उक्त भूमि पर शिलान्यास पत्थर लगाया गया था। जिसे दबंगों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया है। जो श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours