हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पावन नगरी और धर्मनगरी हरिद्वार में मालवीय घाट पर भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधी मुकेश कौशिक के द्वारा सोलर लाइट लगाने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुकेश कौशिक ने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर विधिवत उसका उद्घाटन किया। जिसमें पंडित मदन मोहन मालवीय जी के सिद्धांतों पर चलने वाले महा मना सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ रमेश चंद शर्मा ने कहा कि समाजहित मे उनका संस्थान आगे भी कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष गजेंद्र कौशिक, संस्था के उपाध्यक्ष पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ललित रावत, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र जोशी, मनीष चौहान, अनिल आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours