हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गोस्वामी ज्वालापुर स्थिति शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव की पुजा अर्चना की। और संक्रमित कोरोना काल की मार झेल रहे व्यापारियों से भेंट की, उनका हाल चाल जाना। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने कहांं कि कोरोना की मार से व्यापारियों का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो चुका है। वह आर्थिक रूप से संकट से गुजर रहे हैं। लेकिन सरकार ने किसी भी तरह कि व्यापारियों को राहत देना उचित नहीं समझा है। जिससे व्यापारियों के सामने आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही नहीं देश का अन्नदाता किसान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान होकर लगातार आत्महत्या कर रहा है, तो वही युवा वर्ग भी बेरोजगारी की मार झेलने में पीछे नहीं। आज देश का भविष्य सड़कों पर है। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार विकास और उन्नति के दावे कर रही है। इस अवसर पर इंटक प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजू रानी, जिलाध्यक्ष वीर प्रताप चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, श्रीमती बीना कपूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा दल की पूर्व प्रदेश संगठक, श्रीमती शशि वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष हल्द्वानी नैनीताल, श्रीमती माला वर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी, प्रदेश वरिष्ठ सचिव मोहम्मद आरिफ आदि लोगों मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours