हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वी एस इंडिया न्यूज का वार्षिकोत्सव व जर्नलिस्ट हेल्प ऐसोसिऐसन का शपथ ग्रहण समारोह सुमन नगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी ग्रीन वैली स्थित मण्डलीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी हरिद्वार वित्त एवं राजस्व के. के. मिश्रा व विशेष सम्मानित अतिथि ललित नारायण मिश्रा पी. सी. एस. अपर मेलाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन मल्खित राथौड़ ने किया। स.सम्पादक शिवाकान्त पाठक ने के. के. मिश्रा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ललित नारायण मिश्रा अपर मेलाधिकारी व एडीएम हरिद्वार का माल्यार्पण प्रदीप चौधरी मण्डल ब्यूरोचीफ गढ़वाल मंडल, मोहसीन अली जिलाब्यूरो चीफ, मनीष कुमार, शौकीन अली, अनीता गिरि तहशील संवाददाता, अमन कुमार, इंतजार रजा इण्डिया लाइव टुडे, साधना प्लस न्यूज व बुग्गावाला से जाकिर गौर Tv 24 Plus न्यूज़ चैनल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके तत्पश्चात एडीएम ने जर्नलिस्ट हेल्प ऐसोसिऐसन की हरिद्वार इकाई को शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का सजग प्रहरी है। इस लिए खबरो को तोड़ मरोड़ कर नहीं बल्कि सत्यता परख खबरें  समाज के सामने पेश करें। ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि खबरो का प्रमुखता हेतु चयन ही बेहद जरूरी है। पहले कौन सी खबर छपना चाहिए, वर्तमान समय पर कलम से ज्यादा डिजिटल मीडिया का युग है। पलक झपकते ही सम्पूर्ण विश्व में खबरे लगातार पहुंच रही है। इसलिए पत्रकारिता  बेहद जिम्मेदारी वाला कार्य है। स.सम्पादक शिवाकान्त पाठक ने कहा कि बहुत ही सोच समझ कर लेखनी का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महासंकट के दौरान जिले के अधिकारियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य तथा भोजन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि एडीएम हरिद्वार कोरोना संक्रमित भी हुये परन्तु वे जंग जीत गये। सभी अधिकारियों की कार्यप्रणाली व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। प्रदीप चौधरी ने पुष्प व सॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर एडीएम व अपर मेलाधिकारी  व पत्रकारों का सम्मान किया। तथा पत्रकारो को आई कार्ड वितरित किए। उपस्थिति लोगो ने कार्यक्रम की सराहना भी की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours