हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व विधायक दिनेश मोनिया से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौपा। उन्होंने ज्ञापन देते हुए माँग की। मांग में उन्होंने लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के व्यापारी की कुछ माँगो को लेकर व्यापार मण्डल के आंदोलन करने की जानकारी दी जिसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी समर्थन मांगा है। उन्होंने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी के बिल व स्कूलों की फ़ीस माफ़ को शामिल करने की बात भी कही। संजीव चौधरी ने कहा उत्तराखंड में लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों की हालत ख़राब हो गई है क्योंकि ये प्रदेश पर्यटन पर निर्भर है और अक्टूबर महीने तक भी राज्य की सीमाएँ सील थी ऐसे में मार्च से अब तक यहाँ यात्री नहीं आये है। कुछ समय से लोगों का आना शुरू हुआ है ऐसे में व्यापारियों की आर्थिक हालत बहुत ज़्यादा ख़राब है। उन्होंने बताया कि वे राज्य की सभी पार्टियों से माँग कर रहे है की जो पार्टी व्यापारीयो की माँग को मानेगी वे उस ही पार्टी का साथ देंगे व्यापार मण्डल निरन्तर व्यापारी हितो के लिए आंदोलन कर रहा है और हर पार्टी और सरकार से ये माँग कर रहा है की वह व्यापारियों के लिए सीधे खाते में जाने वाले आर्थिक पैकेज की घोषणा करे व लॉकडाउन टाइम का बिजली-पानी व स्कूलों की फ़ीस माफ़ करे। वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व विधायक दिनेश मोनिया ने कहा की ये सभी बाते पार्टी हाईकमान को बताई जाएगी और गम्भीरता से विचार किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहाँ की राज्य सरकार को व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours