हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार।बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षा हमें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व का भी निर्माण करती है। शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। हम सभी अपने अपने बच्चों को सफलता की ओर जाते हुए देखना चाहते हैं, जो केवल उचित शिक्षा और अच्छी के माध्यम से ही संभव है। इसलिए बच्चों की परवरिश अच्छी होनी चाहिए। उन्हें हर तरह की योग्य शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वह अपना बहुमुखी विकास कर सके। हम यदि ऐसा करने में हम सफल होते हैं तो कल को ये ही बच्चे देश का बहुमुखी विकास करेंगे। इसी प्रयास में देश की सामाजिक संस्था वी वन फ़ाउंडेशन लगातार कार्य करती आ रही है। जो शिक्षा ,स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था के संस्थापक जयराम ने मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ स्थित ग्राम अमरसिंगपुर तथा आलमगीरपुर बढ़ला में बच्चों से मुलाकात की और बच्चों को लोकडाउन के चलते घर पर ही पढाई के लिए प्रेरित किया साथ ही पढाई के साथ साथ मास्क लगाने तथा हाथों को बार बार धुलने की बात भी कही। इस मौके पर ग्राम अमर सिंघपुर के जाने माने शिक्षक राजेंदर जी ने शिक्षा सम्बंधित बच्चों को कई रोचक जानकारी दी और पढाई के प्रति प्रेरित किया। नई नई तरह की जानकारी पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। तो वहीँ ग्राम आलमगिर पुर बढ़ला में संजीव कुमार ने बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे आचरण पर जोर दिया ताकि बच्चे भविष्य में चलकर अच्छे इंसान बन सके और देश का अच्छे से निर्माण कर सकें। तत्पश्चात बच्चों को फल आदि वितरित किये गए इस मौके पर दोनों ही गॉंवो के काफी लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours