हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हरिद्वार का जिला छात्रा सम्मेलन होटल पार्क ग्रैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने विद्यार्थी परिषद हरिद्वार को उक्त कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज छात्राएं जीवन के हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्रों को स्वयं की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर होना चाहिए। परंतु यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उन्हें बिना संकोच के पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के उन्नयन के लिए विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थी परिषद के इतिहास तथा छात्राओं के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए विभाग प्रमुख डॉक्टर हिमांशु पंडित ने कहा कि परिषद अपनी स्थापना से ही छात्र और छात्राओं के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक छात्रा स्वयं को हर प्रकार से सशक्त करेगी तभी समाज में उन्हें यथोचित मान सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अब सशक्त नारी ही हमारे देश की दशा और दिशा तय करेगी। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राधिका नाग रथ ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद एवं भगिनी निवेदिता ने अपना सारा जीवन भारत की संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगाया। उसी प्रकार प्रत्येक छात्रा की अपने कौशल और समता का प्रयोग अपने स्वयं के समाज के तथा देश के विकास में करेगी तभी देश आगे बढ़ेगा। छात्राओं के दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीमा जोशी ने छात्राओं को रोजमर्रा में आने वाली परेशानियों तथा उनसे निपटने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रों को अपनी प्रवृत्ति के अनुरूप ही भोजन व्यायाम आदि करना चाहिए। कार्यक्रम में विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा ने विद्यार्थी परिषद के विभिन्न आयामों में छात्राओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्होंने छात्राओं के लिए चलाए जा रहे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम मिशन साहसी सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसी संदर्भ में चर्चित बालियान ने लॉकडाउन के दौरान छात्राओं के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे थे। वह कार्यों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका निवेदिता ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन हिमानी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार नगर मंत्री अमन कुशवाहा, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, सीमा, जिला संयोजक राहुल चौधरी, माही, साक्षी, रेनू, आरुषि आकांक्षा, अंजलि, सोनिया, सपना निहारिका,त्रनिशा, शिप्रा, कोमल, श्रुति, पवनेश, अंजली, दिव्या, ऋषभ, रिया रिया, दिव्या, तहसील सह संयोजक पुलकित राजा अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours