हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार द्वारा कार्यक्रम किया गया। जिला युवा समन्वयक हिमांशु सिंह राठौर के निर्देशानुसार बहादराबाद ब्लॉक के नेहरु युवा मंडल अजीतपुर के सदस्यो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सजग रहने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री अभी तक ईमानदारी और शालीनता के प्रतीक रहे हैं। पाकिस्तान से युद्ध के समय शास्त्री जी ने सेना के हौसले बुलंद होने में कोई कमी नही छोड़ी। जय जवान जय किसान का नारा भी लाल बहादुर शास्त्री ने ही दिया था। नेहरू युवा मंडल के सदस्य प्रशांत कश्यप, संजीव कश्यप, संदीप कश्यप, अंकित शर्मा, नेपाल चौहान, गोवर्धन कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours