हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। नंदा कॉलोनी में मां भगवती के भव्य विशाल जागरण में अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद हम सब भक्तों पर बना रहे। नवरात्र में मां भगवती के जागरण की बड़ी महत्ता है और मुझे यहां आकर जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसे मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।नंदा कॉलोनी स्थित संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में नवरात्र अष्टमी पूजन के उपलक्ष में मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तगण रात भर माता के भजनों पर झूमते रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल नेत्री कविता रावत एवं कॉलोनी वासियों द्वारा मां भगवती के इस जागरण में विधायक कुंवर प्रणव सिंह की धर्मपत्नी रानी देवयानी ने भी पूजा अर्चना की तथा मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवीन कुमार जैन एडवोकेट, भगवती प्रसाद, प्रभाकर सिंह, सुजैन कठैत, विजय सिंह, संदीप पवांर, नवल किशोर, मोहित चौधरी, अंकुश पंडित, संजय बजरंगी जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, आकाश व अंजुम गौर आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours