हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रोहन फाउंडेशन ट्रस्ट ज्वालापुर हरिद्वार संस्था द्वारा पिछले 2 सालों से हर साल 5 अक्टूबर को इंद्राज गौतम के पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर  रक्तदान जागरूकता दिवस के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार 5 अक्टूबर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला हरमिलाप रक्तकोष निकट मेला हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इंद्राज गौतम ने कहा कि सभी लोग ऐसे ही अपने बच्चो के जन्मदिन पर रक्तदान उत्सव आयोजित करे ताकि रक्तदान जैसे नेक कार्य का पुण्य भी पा सके एवम् जरूरतमंद गंभीर मरीजों का जीवन भी बचाया जा सके, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अगर किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है तो उसको हर सम्भव मदद करनी चाहिए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रीना गौतम  ने बताया कि फिलहाल कोरोना के साथ डेंगू महामारी हरिद्वार में चरम पर है जिसके कारण सभी ब्लड बैंको में रक्त की उपलब्धता कम होती जा रही है, डेंगू के चलते ब्लड बैंको में प्लेटलेट्स की भी खूब मांग है मगर कोरोना महामारी के चलते ब्लड बैंको में रक्त की कमी लगातर बनी हुई है। संस्था से निशि गौतम ने रक्तदाताओं से जरूरतमंदो का जीवन बचाने के लिए आगे बढ़ कर रक्तदान के लिए अपील करते हुए कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे पुण्य कार्य है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं रक्त को सिर्फ मानव शरीर निर्मित कर सकता है, भगवान ने हमें क्षमता प्रदान की अपने रक्त की जरिए दूसरो का जीवन बचा पाने की इसलिए हमें अपनी इस क्षमता का सदुपयोग करते हुए ज़रूरतमंद लोगो की हरसंभव मदद करनी चाहिए।रोहन फाउंडेशन हरिद्वार ने कोरोना महामारी को देखते हुए यह भी अपील की है कि जो व्यक्ति कोरोना से जंग जीत चुके है वह  प्लाज़्मा डोनेट करें। इस मुहिम मे आप सबके सहयोग से ही किसी का जीवन बचाया जा सकता हैं। शिविर में संस्था की ओर से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी व शिविर में सहयोग के लिए संस्था अध्यक्ष श्रीमती रीना गौतम ने सुनील नवानी व उनकी टीम, शाकुम्भरी ऑटोमोबाइल ओर डिवाइन हौंडा की टीम व विकास कुमार, अनिल कुमार, सुनीत कुमार अमित कुमार राहुल निमेष, आदि सभी रक्तदाताओं को अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours