हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही की जा जा रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त राकेश सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय पुरण सिंह राणा, निवासी ग्राम सरणाचाई, पटवारी वृत त्रिशूला, तहसील पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 42 वर्ष को सेंट्रो कार वाहन संख्या UK-09-8730 में अवैध रूप से 24 अद्धे बैगपाइपर मार्का एवं 46 पव्वे नॉटी बॉय मार्का अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पोखरी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं अभियुक्त द्वारा अवैध शराब को परिवहन करने में प्रयोग किये गए वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उ०नि० वैभव गुप्ता, कानि० केहर गिरी, कानि० चालक प्रकाश मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours