हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) देहरादून। हल्द्वानी में बीते दिन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से साईकिल सवार कंपाउंडर की हुई मौत के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा विभाग की सचिव राधिका झा को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना पर शोक व्यक्त करते हुए संबंधित लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सीनियर उच्चस्तरीय अधिकारी मुख्य अभियंता एम०एल० प्रसाद को जांच अधिकारी नामित कर उनसे रिपोर्ट मांगी है। श्री प्रसाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की प्रथमदृटया रिपोर्ट में एसएसओ की लापरवाही प्रतीत हुई है। फाइनल रिपोर्ट मिलने पर इस घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निचले स्तर के तकनीकि अधिकारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। घटना में मृतक आश्रित को तत्काल चार लाख मुआवजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी सहायता की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि टेडी पुलिया हाइडिल गेट बारीखत्ता निवासी कमल रावत (29) पुत्र एमएस रावत मंगल पड़ाव स्थित एक क्लीनिक में कंपाउंडर थे। बीते शुक्रवार को कमल साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे कमल जैसे ही वॉक मॉल के पास पहुचे तभी वहां हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आ गए और करंट से झुलसकर कमल की मौके पर ही मौत हो गई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours