हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दुनिया ने भारत की संस्कृति को नजदीक से जानकर यह मान लिया है कि दुनिया की सभी संस्कृतियों मे भारत की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ एवं अनुकरणीय है। जिसे अपनाकर सम्पूूर्ण मानवता का कल्याण हो सकता है, यह मानना है स्वदेशी जागरण मंच गढवाल महिला प्रमुख निशा चौधरी का, छठे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग फ्रोम होम तथा योग विद फैमिली के आयोजन के अवसर पर अपने घर से योग करते हुए उन्होने लोगों को योग को जीवन का अंग बनाने के लिए जागरूक किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के ऋषियों की इस अमूल्य धरोहर योग को संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनिया के सामने रखकर जहां भारत का मान-सम्मान बढाया है वही दुनिया को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। दुनिया के 173 देश इस योग के माध्यम से अपनी जीवन शैली मे बदलाव करके स्वस्थ हो रहे है। जो भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होने कहाॅ कि योग रूपी इस संस्कृति के द्वारा भारत एक बार फिर विश्व गुरू के पद पर आरूढ होगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours