हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। विगत दिवस नगर निगम में हुए सम्मान समारोह में मेयर गौरव गोयल ने मेसोनिक लॉज के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह संस्था लगातार प्रयासरत रही है। नगर निगम की ओर से एक सम्मान पत्र संस्था के लिए प्रदान की गई, जिसे संस्था की और से डॉ० नवनीत शर्मा ने स्वीकार किया, मेसोनिक लाॅज संस्था की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान आयुष मंत्रालय की ओर से दिए निर्देशानुसार रोग क्षमता प्रतिरोधक बढ़ाने हेतु कोरोना वारियर्स हमारे पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु होम्योपैथी मेडिसिन, आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण 50000 वायल्स (250000 डोसेस) फेस शिल्ड्स,फेस मास्क,पीपीई किट्स आदि नगर निगम रुड़की के कोरोना वॉरियर्स  के लिए वितरण करने हेतू प्रदान गई थी।अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर लगातार जनहित के कार्यों को किया जाता है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक सदस्य भीमसेन गुप्ता,मनोहर मल्होत्रा,हेमन्त अरोरा,मनोज अग्रवाल एवं डॉक्टर नवनीत शर्मा ने विशेष योगदान दिया।सचिव आलोक गुप्ता,प्रमोद कीर, कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रमोद कीर,मनोज अग्रवाल, डॉक्टर नवनीत शर्मा,एसी धीमान,पंकज गुप्ता,दीपक कंसल,डॉ.हर्ष,राजेश गुप्ता, मनमोहन शर्मा तथा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours