हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मध निषेद क्षेत्र धर्मनगरी हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर पुलिस का चाबुक फिर से चल पड़ा है। मामले में पुलिस ने बड़े पैमाने पर स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की बीएचईएल क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहा है। व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं, सूचना पर पहुची सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग व एस०आई विकास रावत मय फोर्स के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। पुलिस व्यक्ति को दबोच कर कोतवाली ले आई, जहां तलाशी के दौरान व्यक्ति से 5 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद कर ली गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कनखल से बीएचईएल मे रहने वालों युवाओं और स्कूली छात्रों को ऊँचे दामों पर स्मैक बेचने आया था। जिसने अपनी पहचान रणजीत पुत्र स्व० हरिलाल निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में कराई है। अभियान टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव, उपनिरीक्षक विक्रम धामी, एस०आई० विकास रावत, कांस्टेबल पंकज शर्मा व कांस्टेबल सन्तराम आदि शामिल थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours