हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। आज कुछ महिला नेत्रियों ने कांग्रेस की नीतियों एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस नेत्री सरिता आर्य के विचारों से प्रभावित होकर हरिद्वार कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडेय कांग्रेस, महानगर अध्यक्ष सविता सिंह, कांग्रेस जिला महामंत्री रश्मि गुप्ता व महामंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा सहगल के नेतृत्व में सभी बहनों को फूलों की माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सदस्यता दिलाई गई। बहनों की सक्रियता को देखते हुए जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने नीलम रानी को लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण, शशि को लक्सर शहर ब्लॉक अध्यक्ष, सुनीता को जिला संगठन मंत्री व संजना को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। तथा विश्वास जताया हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है, कि हमारी बहनें कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगी, कार्यक्रम मे पूर्व सभासद संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, यूथ कांग्रेस अमन, प्रीत, लूथरा यूथ कांग्रेस व श्याम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours