हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोविड-19 के चलते लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है, ओर इसका असर रोज दिहाड़ी, मजदूरी करने वाले तबके के लोगों पर पड़ रहा है, जिसके लिए सरकार, संस्थाओं व व्यक्तिगत रूप से लोग जरूरतमंदो की सेवा में जुट रहे है। ऐसे ही हरिद्वार धर्मनगरी में रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सौजन्य से लोगों की मदद की जा रही है, प्रशासन के माध्यम से लोगो को चिन्हित करके उनको खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है, वहीं आज रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम व सीओ सिटी के माध्यम से जरूरतमन्द 200 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की, साथ ही साथ मास्क व कोरोना सम्बंधित पम्पलेट भी बांटे गए।
वही जब रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के स्वामी दयाधिपानन्द महाराज से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी नित्यसुद्धानंद महाराज के मार्गदर्शन से 9 अप्रैल से जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे है,और प्रशासन के माध्यम से लोगो को चिन्हित कर खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है, उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री वितरित करते समय सामाजिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज वितरण करते समय सीओ सिटी अभय कुमार सिंह, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी, रानीपुर कोतवाली के पुलिसकर्मी, बीइंग भगीरथ के अध्यक्ष शिखर पालीवाल के साथ-साथ रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सन्यासी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं स्वामी जी ने बताया कि वह बिना किसी जाती धर्म से मतभेद किये निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं, और जब तक देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी रहेगी तब तक वितरण कार्य जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम जरूरतमन्द लोगों की सेवा में दिन रात निरंतर कार्य कर रहा है, जिसमें प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल, सुनील मुखर्जी व आश्रम के सन्यासी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours