हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट चौक पर नशे में धुत युवक ने खुद को धारदार हथियार से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जंहा उसका उपचार चल रहा है।रविवार की दोपहर घाट चौक पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक बीच सड़क पर खड़ा हो गया और धारदार हथियार से खुद को घायल करने लगे। बीच बचाव में कोई जाता भी तो युवक सबको हथियार दिखाकर डरा रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन युवक ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत्त था। किसी तरह पुलिस युवक को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले आई जंहा उसका उपचार चल रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours