हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आपको बता दें कि लक्सर के शुगर मिल में बीते 3 दिन पहले एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई थी। जो शुगर मिल में अपने आप में पहला हादसा नहीं था। इससे पहले भी इसी तरह के कई हादसे अलग-अलग तरह से हो चुके हैं। किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने गन्ने की इसी सत्र में शुगर मिल लक्सर की यार्ड का दौरा किया था। यार्ड की हालत काफी खराब थी। जिसे देखते हुए लक्सर शुगर मिल के मैनेजर व कैन मैनेजर दोनों से ही वार्ता की गई और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि यार्ड की हालत को सुधारा जाएगा। जो आज भी जस की तस बनी हुई है। राकेश राजपूत ने कहा कि किसान का शुगर मिल में मरना अपने आप में बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मैंने उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा से वार्ता की है कि मृतक किसान को शुगर मिल की ओर से कम से कम 5 लाख का मुआवजा दिलाया जाए और लक्सर उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह शुगर मिल प्रशासन से बात कर जल्दी ही किसान को मुआवजा दिलाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours