हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लक्सर प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके चलते प्रशासन ने अभियान चलाकर 200 गाड़ियों को सीज कर दिया। इतना ही नही लॉक डाउन का उलंघन करने पर 15 लोगो की गिरफ्तारी भी की गई है। गौरतलब है कि लक्सर में बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग लॉक डाउन का उलंघन कर रहे थे। जिसके चलते प्रशासन हरकत में आया और खुद लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा को सड़कों पर उतरना पड़ा।
देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम
एसडीएम ने पुलिस प्रशासन के साथ सख्त चेकिंग अभियान चलाया और लॉक डाउन का उलंघन करते हुए पाए गए लोगो पर सख्त कार्यवाही की हैं। इस दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि उलंघन करने वाले 200 लोगो पर कार्यवाही करते हुए उनकी गाड़ियों को सीज कर दिया है। साथ ही 15 लोगो की गिरफ्तारी भी की गई है। एसडीएम ने बताया कि लॉक डाउन का उलंघन करने वालो को बिल्कुल भी बख्शा नही जाएगा, उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। और उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours