हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में सफाई एवं स्वच्छता की एक अहम भूमिका के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक व महासभा के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा द्वारा स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सिडकुल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की प्रेरणा से ब्लड बैंक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तथा शहर में जनसेवा का कार्य कर रही संस्थाओं जैसे सेवा भारती हरिद्वार, बडोला जी फाउंडेशन एवं सनातन सेवा मिशन ट्रस्ट आदि को साबुन एवं सैनिटाइजर प्रदान किए हैं।
ताकि जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराई जा सके एवं स्वच्छता बनी रहे। वहीं जब वरिष्ठ नागरिक व महासभा के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा से बात की तो उन्होंने बताया कि कोरोना से जंग लड़ रहे, अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी, डॉक्टर, पत्रकार, सफाई कर्मी व संस्थाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से 24 घंटे जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे हैं। उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना को जड़ से खत्म करना है और इसको जभी खत्म किया जा सकता है जब हम स्वच्छता व सफाई के साथ-साथ सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखें।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉक डाउन सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें, अपने घरों से बाहर ना निकले, आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखें। और समय-समय पर साबुन पानी से अच्छी तरह हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहे। जिससे कोरोना वायरस संक्रमित बीमारी से बचा जा सकें। उन्होंने बताया कि वितरण की जो रूपरेखा है उसे दीपक छाछर के द्वारा देखी जा रहीं हैं।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours