हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भेल क्षत्रिय समाज द्वारा संचालित महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान रसोई द्वारा लगातार 22 वें दिन 385 से ज्यादा पैकेट वितरित किये गए। जिसमें गैस प्लांट चौकी पर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सिंह नेगी के सुपुर्द किये, जिन्हें ग्राम जमालपुर खुर्द, पृथ्वीराज चौहान रसोई पर ही वितरित किये। ब्रह्मपुरी में बाहर के रहने वाले 3 परिवारों को उनके घर पर ही भोजन पैकेट भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान के नेतृत्व में वितरित किए गए। महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने आज सभी सदस्यो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की और भेल क्षत्रिय समाज की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद किया। अध्यक्ष भारत भूषण चौहान ने कहा कि मुझे भेल क्षत्रिय समाज की पूरी टीम पर गर्व है जो इस संकट के समय में तन मन धन से लोगों की सेवा में जुटे हैं। इस मौके B.M.S के अध्यक्ष पवन चौहान, संदीप चौहान, सुनील चौहान, नरेंद्र चौहान, सरदार हरचरण सिंह, विक्रांत, वृंदावन, सचिन, सिकंदर सिंह तोमर, गगन धीमान, श्याम कुमार धीमान, प्रदीप, आनंद पाल, प्रदीप रावत, विशाल, हेमंत, सुरेंद्र व राजू आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours