हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव का 21 वर्षीय युवक गंगा पार से खेती कर अपने घर वापस लौट रहा था। लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जब वह गंगा के बीच में पहुंचा तो उसके हाथ पांव फूल गए और उसने बचने का लाख प्रयत्न किया गंगा नदी में नाव में बंधा तार भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं पकड़ पाया और वह तेज पानी के बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने यह माजरा अपनी आंखों से देखा और इसकी सूचना परिजनों को भी मिली। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की काफी तलाश की। लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस गंगा नदी में बहे युवक की लगातार तलाश कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours