हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ़ एडवांस ट्रस्ट सिकंदरपुर भैंसवाल हरिद्वार द्वारा फ़ाउन्डर मुहम्मद अब्बास साबरी की अध्यक्षता में बेसहारा किरायेदारों एवं ज़रूरतमंदो को भगवानपुर शाहपुर में राशन वितरित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के फ़ाउन्डर ने कहा कि हमारा ट्रस्ट बराबर लोगों की सेवा कर रहा है और एक एक गरीब परिवार को चिन्हित कर उन तक राशन पहुंचा रहा है। इस वक्त कोरोनावायरस जैसी गंभीर के समय में ट्रस्ट का मुख्य उद्देश है कि कोई भी व्यक्ति भुखा ना रहे, बिमार ना रहे। उन्होंने ट्रस्ट का नंबर 9105172110 सभी को बताते हुए कहा कि आपके आस पास कोई भी व्यक्ति राशन ना होने की वजह से भुख़ा ना रहे, आप उसकी जानकारी ट्रस्ट को दें, ट्रस्ट की टीम उस तक राशन पहुंचाएगी। राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, रिफाइंड, आलू-प्याज, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर आदि सामग्री रखी गई। ट्रस्ट की टीम मुहम्मद शहज़ाद, अरशद अली, अमन, रईस अली ने इन लोगों तक राशन पहुंचाया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours