हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की गंगा माँ की रसोई भंडार का सेवा कार्य सातवें दिन भी निरंतर जारी है, इनकी टीम ने आज कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा, अंकित राठौर ने ऋषिकुल बस्ती और नवीन राजवंश ने राजीव नंगर बस्ती मे गरीब, भूखे, असहाय एवं विधवा को रसद सामग्री बांटी। समाजसेवी उत्सव तागरा ने कहा इस समय कोरोना वायरस के कारण देश मे बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है। और इस संकट में सभी वर्ग के व्यवसाय बंद होने के कारण और भी दिक्कतें आ रही है। कई अस्थायी मज़दूर जो रोज कमाते है, काम बंद होने से ऐसे लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसको देखते हुए हम गंगा मां की रसोई भंडार से उन लोगो को खादय सामग्री बांट रहे है। दिग्जीत कौर ने कहा कि इस समय जो खादय सामग्री हम लोग बांट रहे है। वो उन लोगो के लिए जो बहुत ज्यादा निम्न एवं मध्यम वर्ग के है और रोजाना कमाने खाने का काम करते है और लॉक डाउन के कारण कुछ काम नही कर पा रहे हैं। उन लोगो को गंगा मां की रसोई भंडार कच्चा राशन देने का कार्य कर रही है। वही अंकित राठौर ने अपील की कि जो लोग अपने आप मे सक्षम है,वो किसी भी संस्था से खादय सामग्री न ले, और स्वयं भी अपने आसपास के गरीबो की मदद करे या गंगा मां की रसोई को अवगत कराएं, कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश और देवभूमि बधिर एसोसिएशन की गंगा मां की रसोई के कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि आज इस प्रकार के गरीब और जरूरतमंद सामने आए हैं जो कि मजदूरिन और विधवा है, जिनके घर मे छोटी उम्र की बेटिया हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours