हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा कोरोना जैसी महामारी का नाश करने के लिए सभी लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व अपने घर पर ही रहकर राम नाम जप व हनुमान चालीसा का पाठ करने का आव्हान किया। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय महासचिव पं० सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा जरूरत मंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ सभी को जागरूक कर प्रचार किया जा रहा है। कि वह बुधवार को पड़ने वाली हनुमान जयंती के दिन सभी लोग अपने अपने घरों में रहकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करें, क्योंकि हनुमान जी चिरंजीवी है। 
पूरे विश्व मे फैल चुकी इस महामारी के नाश करने के लिए राम नाम जप व हनुमान चालीसा का पाठ सर्वोत्तम है। जो सभी के लिए हितकारी सिद्ध होगा व हर जनमानस का कल्याण करेगा। उन्होंने बताया कि जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर नही सकते वह घर बैठे यू ट्यूब व सोशल मीडिया के माध्यम से श्रवण भी कर सकते है। क्योंकि हनुमान चालीसा में सभी रोगों की काट है व सभी समस्याओं का समाधान है। संस्था के संगठन सचिव बादल गोस्वामी ने बताया कि आज 9वें दिन संस्था की ओर से हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर नवनीत, राजू गौड़, तेज प्रकाश साहू, विक्की, वासुदेव, रावत, सोमी, अश्विनी, संजय, गोपाल, विपिन व संदीप आदि ने लोगों को जागरूक किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours