हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। ग्राम सलेमपुर बहादराबाद व आस पास के क्षेत्र में कोई भी असहाय व गरीब परिवार भूखा न रहें इसी को देखते हुए लगातार 30 दिन से प्रेम ज्योति महादेव मंदिर ग्राम सलेमपुर के प्रांगण में दोपहर का भोजन वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है, सभी लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने साथ अपने बर्तन लेकर आएं और भोजन ले जाएं, जिससे आस पास में कोई गंदगी भी एकत्र न हो, इस भोजन वितरण में महिलाओं व बुजुर्गों का खास खयाल रखा जा रहा है, लंबे समय से लॉकडाउन होने से गरीब परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था, जिस कारण वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हो रहे थे, इस स्थिति को देखते हुए ग्राम सलेमपुर के युवाओं ने यह संकल्प लिया कि किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा, युवा नेता विवेक चौहान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में आस पास के क्षेत्र का कोई भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा, व्यवस्थाकर्ता पंडित ज्ञानेश उपाध्याय, ठाकुर सुशील चौहान (राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार) राकेश कुमार चौहान, अवधेश चौहान, विवेक चौहान (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा) अजय चौहान, मोनू चौहान, हरिओम चौहान (सभासद), रामकुमार चौहान (पूर्व उपप्रधान) संदीप शर्मा, नारायण सिंह, आमोद चौहान, सुबोध कुमार, तरुण प्रताप चौहान, संजीव मौर्य, राकेश त्रिपाठी, सचिन चौहान, पंकज सिंघल, हितेश चौहान (सदस्य बीइंग भगीरथ) आसू कुमार, अतुल मिश्र, किशोर कश्यप, जोनी, प्रकाश, मोहित सालियान, मोहित चौहान, रोहित चौहान, अभिनव चौहान, हिमांशु, राहुल, सागर, शोभित, विशाल, वरुण मुरली, सचिन कश्यप, जोगेंद्र पाल, उपकार चौहान, ब्रजपाल सिंह, योगेश चौहान, सौरभ, आशीष चौहान आदि।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours