हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स संस्था की टीम ने विपदा की घड़ी में मानव सेवा में जो योगदान निभाया है। वह अपने आप में काबिले तारीफ है। संस्था प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही है। और आज बारिश के मौसम में भी संस्था के कदम नहीं रुके। संस्था से जुड़े लोगों ने रोजाना की तरह बैरियर नंबर 6, राजा बिस्कुट चेक पोस्ट, टीबडी बैरियर, केशवकुंज बाग, न्यू शिवालिक नगर स्लम बस्ती में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। और छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखते हुए उन्हें मास्क और मैगी भी वितरित की। वही संस्था से जुड़े सक्रिय सदस्य विनय जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि इस विषम परिस्थिति में गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों को ज्यादा से जायदा मदद कर भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिसमें प्रशासन का पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है। भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष का ख्याल रखा जा रहा है। संस्था सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ के निर्देशन में यह पुण्य का कार्य किया जा रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, रवि कश्यप, प्रदीप बंसल, रक्षित बंसल, विनीत सैनी, त्रिलोक सिंह, हरबीर बढ़ाना, पंकज जैनर, जितेंद्र धीमान, योगेश जांगिड़, जोगेंद्र त्यागी, इंद्रपाल वर्मा भी प्रतिदिन जरूरतमंदों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर नर सेवा नरायण सेवा की मिसाल दे रहे हैं। जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बताया कि भोजन वितरण में लोंगो को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ प्रतिदिन इससे बचने के उपाय भी लोगों को बताए जाते हैं। जिससे वह इस संक्रमित बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours