हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। कोरोना वायरस के प्रकोप में लोक डाउन के चलते जहां अनेक सामाजिक, राजनीतिक जनप्रतिनिधि एवं दानदाता विभिन्न स्रोत के माध्यम से आमजन, सुरक्षा एवं स्वच्छता कार्यक्रम में लगे लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं, वहीं अपने-अपने घरों में रहकर महिलाएं भी किसी ना किसी रूप में ऐसे कर्मियों के लिए मददगार साबित हो रही है। महिलाएं अपने घरों में रहकर मास्क आदि बनाकर लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। ऐसी ही रुड़की निवासी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हेमलता चौधरी भी है जो सैकड़ों की तादाद में मास्क बनाकर बेसहारा लोगों तथा राहगीरों ही नहीं बल्कि अधिकारियों को भी सैकड़ों की तादाद में मास्क दान कर पुण्य कमा रही है। यह मास्क उन्होंने नगर विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी समाज सेविका मनीषा बत्रा, चकबंदी अधिकारी नवीन कुमार आदि को भी अपनी ओर से भेंट किए हैं, जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours