हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भेल क्षत्रिय समाज द्वारा संचालित महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान रसोई के माध्यम से नित्य प्रति गैस प्लांट चौकी, राजा बिस्किट चौकी, भाईचारा चौकी, सुभाष नगर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में निवास करने वाले हजारों गरीब मजदूर भाइयों व जरूरतमंदों को लगातार 28 दिनों से रोजाना दोपहर का पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मजदूर रोजगार गवा चुके हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए भेल क्षत्रिय समाज ने अपने पूर्वजों के नाम से रसोई चलाकर जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष अन्य क्षेत्र चलाया है। महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान का कहना है हम एक टीम के माध्यम से कदम से कदम मिलाकर महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे हैं, क्षत्रिय का मतलब ही होता है क्षति से रक्षा करना, हमारे आस पास अगर कोई भी व्यक्ति भूख से मरता है तो वह हमारी बहुत बड़ी क्षति होगी, इसी को देखते हुए हमने प्रण लिया था कि हम अपने आसपास किसी को भूखा नहीं रहने देंगे और हम हजारों लोगों को रोजाना खाना खिला रहे हैं, वहीं समाजसेवी नरेंद्र चौहान ने बताया कि हम भोजन वितरण के समय सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रख रहे हैं और लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। दूसरी ओर समाजसेवी संदीप चौहान ने सभी से आग्रह किया कि आप सभी लोग डाउन का पूर्णतया पालन करें सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें घर में रहे स्वच्छ रहें सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें। वहीं श्याम कुमार धीमान ने कहा कि मुझे भेल क्षत्रिय समाज की टीम के साथ कार्य कर गर्व महसूस हो रहा है, क्षत्रिय हमेशा सभी लोगों को साथ लेकर चला है, आज के युवाओं में उनके पूर्वजों की छवि देख कर मेरा मन गदगद हो रहा है, मैं भेल क्षत्रिय समाज की पूरी टीम का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं जो इस संकट की घड़ी में खड़े होकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष भेल क्षत्रिय समाज भारत भूषण चौहान, पूर्व अध्यक्ष भेल क्षत्रिय समाज ओमवीर राणा, राकेश चौहान, समाजसेवी संदीप चौहान, सिकंदर सिंह तोमर, विशाल, श्याम कुमार धीमान, वृंदावन, अमन सैनी, पंकज व राजू आदि शामिल रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours